पहलवान बजरंग पूनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, विश्व के नंबर वन पहलवान है बजरंग

विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया का नाम बीते शुक्रवार को नामांकित किया गया है। इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि ‘बजरंग पूनिया को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके नाम पर यह फैसला सर्वसम्मति से हुआ है’
वहीं इस पर बजरंग पूनिया कहा कि ‘इस पुरस्कार के लिये मेरे पास उपलब्धियां थीं। मैंने हमेशा ही कहा कि यह पुरस्कार सबसे हकदार खिलाड़ी को ही मिलना चाहिए। बता दें कि बजरंग पूनिया ने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में गोल्ड मेडल पदक अपने नाम किया था। वह ईरान के पेइमान बिबयानी को मात देकर 65 किलोग्राम भार वर्ग में सोने का तमगा जीतने में सफल रहे थे