पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के बंधन में बंधने वाली हरियाणा की शामिया की फोटो हुई वायरल, देखिए

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद अब एक और भारतीय लड़की पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के बंधन में बंधने वाली है। हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू 20 अगस्त को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ निकाह करेंगी।

पाकिस्तान के हसन अली और भारत की शामिया आरजू के निकाह की खबरें इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दोनों के निकाह की तारीख भी तय हो चुकी है।