आलिया के पापा महेश भट्ट से मिलने पहुंचे रणवीर कपूर, शादी को लेकर हुई चर्चा?

खबरें अभी तक। कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर जल्द ही भट्ट फैमिली के मेंबर बनने वाले है। उन्होनें इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो रॉकस्टार रणबीर कपूर हाल ही में आलिया भट्ट  के पापा महेश भट्ट से मिलने पहुंचे थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच रणबीर-आलिया की शादी को लेकर बातचीत हुई हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि 2020 की गर्मियों में रणबीर-आलिया एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

वहीं सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रणबीर और आलिया की शादी के लिए अब बस ऋष‌ि कपूर का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही कैंसर का इलाज कराके देश वापसी करेंगे वैसे ही इन दोनों स्टारों के हाथ पीले कर दिए जाने है। गौरतबल है कि पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर पुख्ता हुई थी। इसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए। उनके जाते ही इधर उनकी मां कृष्‍णा कपूर का निधन भी हो गया था। लेकिन इस दौरान ऋषि कपूर आ नहीं सके थे। अब उनका इलाज पूरा होने वाला है। अब न्यूयॉर्क में घूमते-टहलते भी नजर आते हैं।