आज देशभर में मनाया जाएगा पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

खबरें अभी तक। सब्र और इम्तिहान का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा आज सोमवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। खुदा के बारगाह में विशेष नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी देकर सुन्नत पेश की जाएगी। आज देशभर की ईदगाह और मस्जिदें पूरी तरह सजी हुई नजर आ रही है। वहीं ईद के मद्देनजर रविवार को इमाम, मोतवल्ली व स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन भी साफ-सफाई व सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई पड़ा।

बता दें कि मुसलमानों को बकरीद की नमाज पढ़ाने के लिए समय तय कर दिया गया है। महराजगंज रोडवेज बस स्टेशन के पास मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम स्थित नूरी ईदगाह में 12 अगस्त को सुबह 8.30 बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसी क्रम में हमीदनगर छोटी मस्जिद पर सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। यह जानकारी चांद कमेटी के मीडिया प्रभारी शमसुल हुदा खान ने द्वारा दी गई।

साथ ही ईद-उल-अलहा त्योहार व सावन का अंतिम सोमवार एक ही दिन पड़ने के चलते इस बार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है। स्थिति यह है पुलिस कार्यालय व सीओ दफ्तर में तैनात पुलिस कर्मी भी बकरीद की सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं।