आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट, ऑरेंज अर्लट, रेड अलर्ट क्या होता है

ख़बरें अभी तक। अक्सर आप टीवी में सुनते रहते है कि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट, ऑरेंज अर्लटरेड अलर्ट जारी किया है। पर क्या आपको पता है ये ऑरेंज, रेड अलर्ट और येलो अर्लट होता क्या है। अगर नहीं पता तो आज हम आपको इसके बारें में बताएंगे। मौसम विभाग समय-समय पर ऐसे अलर्ट्स जारी करता है। और मौसम के बारे में सचेत करने के लिए मौसम विभाग में कुछ चुनिंदा रंगों का प्रयोग किया जाता है। जैसे रेड अलर्ट, येलो अलर्ट या फिर ऑरेन्ज अलर्ट।

मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट्स के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है। खासकर भीषण गर्मी, सर्द लहर, मानसून या चक्रवाती तूफान आदि के बारे में जानकारी देने के लिए इन कलर्स अलर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-जैसे मौसम अपने चरम की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे अलर्ट गहरा लाल होता चला जाता है। इसी तरह किसी चक्रवाती तूफान की भीषणता भी इन्ही कलर कोड से होती है। जितना भीषण चक्रवात उतना ही ज्यादा लाल अलर्ट होता जाता है।