ISRO ने चंद्रयान-2 से खींची गई पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी

ख़बरें अभी तक। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को चंद्रयान-2 से खींची गई धरती की कुछ तस्वीरें भेजी है। अंतरिक्ष में पृथ्वी की बाहरी कक्षा से खींची गई इन तस्वीरों को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई-4 कैमरे से तीन अगस्त को शाम पांच बजकर 28 मिनट से पांच बजकर 37 मिनट के बीच खींचा गया। इसरो ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए चंद्रयान द्वारा भेजी गईं तस्वीरें साझा की हैं।

बता दें कि 22 जुलाई को दोपहर 2: 43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया था। हले इसे 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर लॉन्च व्हीकल में लीक जैसी तकनीकी खामी का पता चलने पर इसे टाल दिया गया था।