अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 20 की मौत 26 घायल

ख़बरें अभी तक। अमेरिका के टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज से 15-20 लोगों के मारे जाने की और लगभग 26 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा है। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट तक घटना पर जताया दुख 
शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि टेक्सास के एलपासो में भयानक गोलीबारी। रिपोर्ट्स काफी बुरी हैं, काफी लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। राज्यपाल से बात कर संघीय सरकार की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। भगवान आपके साथ है।