हरियाणा : इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन, लंबित पड़ी मांगों को लेकर नाराज

ख़बरें अभी तक: बिजली कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी हुई मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल को एजैंडा दिया गया है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार अवगत भी कराया गया है। उसके बावजूद भी कर्मचारियों की समस्याओं पर संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता अपने अडियल रवैये के चलते कर्मचारियों की मांगों को झूठा आश्वासन देकर टालते आ रहे है। पलवल डिविजन से कुछ कर्मचारियों का ट्रांस्फर कर उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है।

कच्चे कर्मचारियों को 30 किलोमीटर की दूरी पर ट्रांस्फर किया जा रहा है। जबकि कच्चे कर्मचारियों का कम वेतन होता है। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों की क्रासिंग पर रबड़ के पाइप डलवाने की मांग की गई थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। यह थी मांगे क्राङ्क्षसग पर रबड़ के पाइप नहीं होने की वजह से अक्सर हादसे घटित होते रहते है। वर्ष 2012 में भर्ती किए गए एएलएम की प्रमोशन किया जाए। लेकिन कर्मचारियों की यह प्रमोशन सीनियरटी के हिसाब से नहीं कर गलत ढंग से की गई है। कच्चे कर्मचारियों ने नजदीक के स्टेशन अलॉट किए जाए। कच्चे व पक्के कर्मचारियों को टीएनपी दिलाई जाए।