महाराष्ट्र सहित मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

खबरें अभी तक। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की वापसी फिर से हो चुकी है। करीब दो घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिसके बाद से पूरे शहर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुंबई के साथ-साथ तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण से उड़ानों में तकरीबन आधे घंटे की देरी हो रही है।

बता दें कि पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ठाणे और पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना जताई जा रही है। वहीं इससे पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक मॉनसून की अनेकों स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं। इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है।

साथ ही जानकारी मिली है कि बारिश के चलते मुंबई में ट्रेनों का की आवाजाही बुरी तरह ध्वस्त है। मुंबई-पुणे रेल रूट आने वाले कुछ दिनों तक यू हीं प्रभावित रहने वाला है। ट्रेनों के लिए मुंबई डिवीजन कई बुनियादी ढांचे के काम कर रही है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने मुंबई में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। भारी बारिश के बाद बीएमसी के कर्मचारी जगह-जगह पानी को निकालते दिखाई दिए। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।

ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी  है। इससे पहले राजधानी में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि आने वाले कुछ दिन राजस्थान के लिए खतरा बन सकते है।