केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मनाया 159वां आयकर दिवस

ख़बरें अभी तक। 24 जुलाई, 2019 को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मनाया 159वां आयकर दिवस। देश भर के क्षेत्रीय आयकर कार्यालयों में आयकर दिवस 2019 से पहले के सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, इसमें विभागीय प्रकाशन, ई-जर्नल, पब्लिसिटी किट इत्यादि शामिल है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 24 जुलाई, 1860 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर लगाया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए 24 जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है, आयकर विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत की गयी है। प्रत्यक्ष कर नीति निर्माण के सन्दर्भ में यह देश की सर्वोच्च संस्था है, यह बोर्ड देश में प्रत्यक्ष कर कानून प्रवर्तन के लिए भी उत्तरदायी है।