स्वराज पार्टी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची, सभी सीटों पर लडे़ंगे चुनाव

चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव व प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोदारा लोकसभा चुनावों में स्वराज पार्टी की तरफ से सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि जारी की गई सूची में जिला परिषद रेवाड़ी की वर्तमान अध्यक्ष मंजू बाला रेवाड़ी विधानसभा से, भगाना कांड के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व करने वाले वीरेंद्र सिंह बागोरिया नलवा विधानसभा से, चरखी दादरी में माइनिंग माफिया के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संजीव गोदारा चरखीदादरी विधानसभा से, एडवोकेट दीपक पटौदी विधानसभा से (गुरुग्राम), धर्मपाल कोसली विधानसभा से (रेवाड़ी), जय किसान आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष युद्धवीर अहलावत तोशाम विधानसभा से (भिवानी),  शैलजा भाटिया को गुरुग्राम विधानसभा से,  कृषि इंजीनियर राजेंद्र यादव भिवानी विधानसभा से, प्रोमिला सहारण कलायत विधानसभा से (कैथल), समाज सेवी चमन लाल सढौरा विधानसभा से (यमुनानगर) से स्वराज इंडिया पार्टी के प्रत्याशी होंगे।