Chandrayaan-2 6 सितंबर को चांद के साउथ पोल पर करेगा लैंड

ख़बरें अभी तक। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का दूसरा मून मिशन Chandrayaan-2 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है। करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख Kailasavadivoo Sivan ने कहा कि वे इस सफलता से खुश हैं।उन्होंने इसे चांद को लेकर ऐतिहासिक शुरुआत बताया। इसरो प्रमुख ने कहा कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से सफलता मिली। उन्होंने कहा कुछ ही दिनों में चंद्रमा पर तिरंगा लहराएगा। ISRO ने चंद्रयान-2 की यात्रा के दिन 6 दिन कम कर दिए हैं। इसे 54 दिन से घटाकर 48 दिन कर दिया गया है।देरी के बाद भी चंद्रयान-2 6 सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग चांद के साउथ पोल पर एक रोवर को उतारने के उद्देश्य से की जा रही है। अभी तक इस जगह पर कोई भी देश नहीं पहुंचा है। चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने के बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।