गूगल सर्च में योगी नंबर 1, सभी को छोड़ा पीछे

ख़बरें अभी तक। गूगल सर्च में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे रहे हैं। देश विदेश में 21 जून से 18 जुलाई के बीच करोड़ों की संख्या में लोगों ने गूगल पर योगी से जुड़ी जानकारियां देखी। गूगल सर्च के ट्रेंड में योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पीछे छोड़ दिया।
मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रमुख हस्तियों के गूगल सर्च ट्रेंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दूसरे, बसपा सुप्रीमो मायावती तीसरे स्थान पर रही।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मायावती के बीच तीसरे स्थान को लेकर दौड़ चलती रही, लेकिन आखिरकार ममता बनर्जी चौथे स्थान पर रही। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पांचवें स्थान पर रही।