दिल्ली की राजनीति को एक और बड़ा झटका बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन

ख़बरें अभी तक। शनिवार को दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दीक्षित के निधन के बाद रविवार को दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन हो गया। मांगे राम गर्ग लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह 7.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान बी-164, अशोक विहार, फेज-2 पर रखा गया है। यहां 11.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद 12:00 से 1:00 बजे तक दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान करने का संकल्प लिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए 1:00 बजे हॉस्पिटल के लिए ले जाया जाएगा।