शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड स्टार अक्षय ने ट्वीट कर जताया दुख

खबरें अभी तक। आज दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन हो गया है। बता दें कि शीला दीक्षित करीब एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से पूरे देश में दुख की लहर चल पड़ी हैं। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

जी हां, अक्षय कुमार ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शीला दीक्षित जी के निधन की खबर जानकर बहुत पीड़ा हुई. उन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली की सूरत बदल दी थी। उनके परिवार को सांत्वना।”

आपको बता दें कि शीला दीक्षित करीब 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और उसके बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। उनकी उम्र 81 साल थी। आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होने अपने जीवन की अन्तिम सांस ली।