शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

ख़बरें अभी तक। शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दिल्ली की पूर्व CM और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया।

शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा- ‘तीन बार दिल्ली की CM रहीं शीला दीक्षित ने दिल्ली को पूरी तरह बदल दिया था। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार व मित्रों के साथ हैं।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि मेरा उनसे ऐसा संबंध था कि मैं उनसे व्यक्तिगत चीजें भी शेयर करता था।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- ‘उनका निधन दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त किया।