दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

ख़बरें अभी तक। BIG BREAKING: दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते शीला दीक्षित का निधन हुआ है। 81 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह घर पर उल्टी होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में शीला दीक्षित का निधन हो गया।

फिलहाल शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष थी। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं हैं। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था।