‘चोर पंचक’ हो गया है शुरु, जानिए क्या होता है ये ‘चोर पंचक’

ख़बरें अभी तक। श्रावण के इस पवित्र माह में कल (शुक्रवार) से ‘चोर पंचक’ शुरु हो गया है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ‘चोर पंचक’ का समय अशुभ माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। अत: इन दिनों में विशेष संभलकर रहने की आवश्यकता होती है। पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। इन्हीं नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को ‘पंचक’ कहा जाता है।

‘चोर पंचक’ का समय शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शुरू हो गया है। ये पंचक काल 24 जुलाई को 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। अत: इस समयावधि में अधिक सतर्क रहना चाहिए। इस पंचक काल में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है क्योंकि इस समय अशुभ समय चला होता है तो कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।