सोशल मीडिया पर FACEAPP का कमाल, बना बिछड़ों का सहारा, जानिए कैसे।  

खबरें अभी तक। आजकल सोशल मीडिया पर FaceApp का ट्रेंड जमकर चल रहा है। फेसबुक, इंस्टा, वट्सेप यूजर्स जमकर अपनी बुढ़ापे की तस्वीरें अपलोड कर रहें हैं। Faceapp को यूजर्स मनोरंजन के तौर पर यूज़ कर रहे हैं। इस ऐप का क्रेज़ युवाओं में सबसे ज्यादा चढ़ा हुआ है। हर कोई अपनी बुढ़ापे की तस्वीर को पोस्ट कर रहा है। यह ऐप यूजर्स के लिए मनोरंजन का विषय बन गया है।वहीं आपको बतां दे कि चीन का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें FACEAPP के जरिए तीन साल की उम्र में किडनेप हुआ बच्चा वापिस मिल गया है। जी हां चीन में फेसऐप एक फरिश्ता बनकर सामने आया है। सूचना के आनुसार चीन में दो दशक पहले एक बच्चे को किडनेैप कर लिया गया था। इस बच्चे को तीन साल  की उम्र में किडनेैप किया गया था। Faceapp  आने के बाद चीन पुलिस को विचार आया कि क्यों न फेसऐप के ज़रिए बच्चे की पुरानी तस्वीर को बुढ़ापे में बदला जाए। उससे पता चलेगा कि बच्चा अब कैसा दिखता है। बतां दे कि पुलिस का ये IDEA  बच्चे को ढूंढने में सफल रहा।

इसके बाद जांच अधिकारियों ने किसी भी तरह के शक से बचने के लिए AI लैब के अनुमान का मौजूदा फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के साथ मिलान किया, और बच्चे का DNA  टेस्ट किया गया। जिसके बाद अब पता चला कि 18 साल पहले किडनैप हुआ यू वीफेंग अब कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।