मोटी लड़कियां स्वर्ग नहीं जाती, पादरी के इतना कहने पर लड़की ने स्टेज से फैंका

ख़बरें अभी तक। ब्राजील के साओ पाउलो में एक बहुत ही अजीब घटना सामने आई है। जहां एक पादरी जब लोगों को संबोधित कर रहा था तो अचानक एक लड़की स्टेज पर आती है और पादरी को धक्का मारती है। लड़की के पादरी को धक्का मारने का कारण यह था कि पादरी ने अपने संबोधन में कहा था कि मोटी लड़कियां स्वर्ग नहीं जाती है। इसी बात से गुस्सा होकर लड़की ने पादरी को स्टेज से धक्का मार दिया।

बता दें कि Marcelo Rossi काफी पॉपुलर पादरी हैं। वे ब्राजील के रहने वाले है। वे जब लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उनके साथ ये घटना हुई। उन्होंने अपने संबोधन एक विवादित टिप्पणी कर दी जिस वजह से लड़की ने पीछे से आकर पादरी को धक्का दे दिया। वहीं अब पादरी को धक्का मारने का यह वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। वहीं जब बाद में Marcelo Rossi गिरने के बाद उठे तो उन्होंने कहा कि वो ठीक हैं। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। बस घुटने पर थोड़ा दर्द है।