अमरनाथ यात्रा से वापिस हरियाणा लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

अमरनाथ की यात्रा कर वापस लौट रतिया के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में सवार होकर अमरनाथ यात्रा से वापस रतिया लौट रहे थे। तभी श्रीनगर के पास गोडरवेल गूंड गांव स्थित नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरोड़ा कालोनी निवासी 22 वर्षीय भारत भूषण और गांव कुलां निवासी गुरलाल सिंह के तौर पर हुई हैं। दोनों युवक रतिया में ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार शहर में अलग-अलग दुकानों पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले 5 युवकों का समूह इसी सप्ताह बाइकों पर सवार होकर अमरनाथ यात्रा के लिए गया था। अमरनाथ के दर्शन करने के बाद वह सभी गुरुवार रात वापस रतिया के लिए रवाना हुए। लेकिन अमरनाथ से करीब 60 किलोमीटर दूर गोडरवेल के गूंड गांव के पास भारत भूषण और गुरलाल सिंह की बाईक रोड पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी।

दोनों के शव रोड पर ही पड़े थे। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने घटना की जानकारी गोडरवल पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने घटना के बारे रतिया पुलिस को सूचित किया है। सूचना मिलने पर परिजन रतिया से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए है। मृतकों के शवों को श्रीनगर के नागरिक अस्पताल की में रखा गया है। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ इसकी अधिक जानकारी अभी तक पता नहीं लग पायी है।