मंजूर हुआ इंदु गोस्वामी का इस्तीफा, धनेश्वरी ठाकुर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

ख़बरें अभी तक। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी के इस्तीफे को प्रदेश भाजपा ने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही इंदु के स्थान पर मनाली की रहने वाली महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि इंदु गोस्वामी ने स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इंदु के इस्तीफे की जानकारी गुरुवार को ही सामने आई थी। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के बाद पालमपुर के स्थानीय नेताओं की अनदेखी की वजह से वह नाराज थी।