खबरें अभी तक। मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter का डिजाइन बदलने की खबरें पिछले कईं महीनों से आ रही थी। आज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपना नया डिजाइन पेश किया है। इस डिजाइन में पहले के मुताबिक काफी बदलाव आए हैं, जैसे पहले से बेहतर कलर थीम का इस्तेमाल किया है, साथ ही बता दें कि यूजर्स अपनी मनपसंद थीम कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही इन बदलावों को यूजर्स अब मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Twitter के नए डिजाइन में कंपोज फीचर में फोटो, जीआईएफ, पोल और साथ ही नए इमोजी शामिल किए गए हैं। साथ ही आप खुद से अपना अकाउंट कस्टमाइज कर सकते हैं। कस्टमाइजेशन के जरिए यूजर्स पूरी तरह नेविगेशन एक्सपीरियंस हासिल कर पाएंगे। नए डिजाइन के साथ साथ ट्विटर में 5 नए बदलाव भी किए गए हैं। जैसे नए लुक में बड़ा लेफ्ट बार दिया गया है। जिसमें नोटिफिकेशन को शामिल किया गया है। साथ ही इनबॉक्स की तरह डायरेक्ट मैसेज स्क्रीन भी दी गई है। यह पहले से काफी बेहतर है। इसमें एडवांस सर्च समेत कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसमें डार्क थीम मोड, डिम और पूरी तरह से ब्लैक लाइट आउट मोड उपलब्ध है। अगर ट्विटर में सबसे बड़े बदलाव को देखा जाए तो यह होम स्क्रीन में हुआ है। Twitter की होम स्क्रीन पूरी तरह से बदल दी गई है। साथ ही नए डिजाइन में टॉप नेविगेशन बार को बायीं तरफ कर दिया गया है। यह बदलाव यूजर्स को ट्विटर को लॉग इन करने पर सबसे पहले दिखाई देगा।