TikTok और Helo ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने भेजा नोटिस

ख़बरें अभी तक। पॉपुलर ऐप TikTok और Helo ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने नोटिस भेजा है। दोनों ऐप को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि ऐप पर कई राष्ट्रविरोधी और गैरकानूनी गतिविधियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। और अस ऐप के द्वारा कुछ राष्ट्रविरोधी और गैरकानूनी गतिविधयों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सभी को पता है कि मोबाइल ऐप टिक टॉक युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस ऐप से संबंधित सकारात्मक के साथ नकारात्मक खबरें भी आती हैं। हैदराबाद में 24 साल का एक युवक झील में डूब गया था क्योंकि वह वहां पर टिक टॉक के लिए एक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम को हुई थी।

पॉपुलर वीडियो ऐप TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance को अप्रैल में भारत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अप्रैल में कोर्ट ने आपत्तिजनक कंटेंट्स को बढ़ावा देने की वजह से ऐप को बैन कर दिया था। हालांकि बाद में ऐप से बैन हटा दिया गया। जिसके बाद ऐप फिर से अपनी मजबूत स्थिति में आ चुका है।