अब एलेक्सा अपने यूजर्स से हिंदी में भी करेंगी बात, जल्द होगा ये नया फीचर एड

खबरें अभी तक। भारतीय यूजर्स के लिए खास खबर, अमेजन के वॉयस कंट्रोल इनेबल डिवाइस में एलेक्सा अब हिंदी में बात करने को तैयार है। जी हां, कंपनी ने बताया कि उसके डेवलपर्स अब भारतीय ग्राहकों के लिए एलेक्सा स्किल किट तैयार कर रहे हैं। जिसके अंतगर्त वो ग्राहकों से हिंदी में बात करेगी। अमेजन का कहना है कि भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली हिंदी भाषा में एलेक्सा यूजर्स के लिए दिलचस्प एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आपको बता दें कि कंपनी भारत में हिंदी भाषी ग्राहकों के लिए एलेक्सा के डिवाइस को विकसित करना चाहती है, जिसके लिए वह केवल एलेक्सा वॉयस सर्विस (एवीएस) डेवलपर्स से इसे जल्द बनाने का अनुरोध करने वाली है। एलेक्सा स्किल किट (एएसके) फ्री, सेल्फ सर्विस एपीआईएस और टूल का संग्रह है। अगर बात करें वर्तमान की तो अभी एलेक्सा 80 देशों में उपलब्ध है और 14 से ज्यादा अलग-अलग भाषाएं बोलती है।