हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर, यहां निकली है भर्ती

सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला द्वारा हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों एवं केंद्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के युवाओं के लिए यमुनानगर स्थित तेजली खेल परिसर में आगामी 20 अगस्त से 30 अगस्त 2019 तक भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती में सोल्जर जीडी और सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर व तकनीकी वर्ग पदों के लिए परीक्षा होगी। भर्ती के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है, जो 4 अगस्त 2019 तक खुला रहेगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती के लए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की जानकारी भी सेना की भर्ती साईट से ले सकते हैं।

उम्मीदवार अपनी आईडी से 5 अगस्त 19 अगस्त 2019 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केवल ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। इस भर्ती रैली के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला कैंट के दूरभाष 0171-2600269 अथवा मुख्यालय क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अम्बाला कैंट के दूरभाष 0171-2600216 अथवा सभी कार्य दिवसों में कार्यालय समय में जानकारी हासिल की जा सकती है।