जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या है दाम

खबरें अभी तक। तीन दिन बाद आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि HPCL, BPCL, IOC रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा के बाद ठीक सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। वहीं आपको बता दें कि ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के भाव से तय की जाती है। साथ ही इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों का भी ध्यान रखा जाता है।

वहीं कल यानी सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर  का इजाफा हुआ था। वहीं डीजल का दाम कल भी स्थिर था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमशः 73.21 रुपए, 75.55 रुपए, 78.82 रुपए और 76.03 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 66.24 रुपए, 68.31 रुपए, 69.43 रुपए और 69.96 रुपए प्रति लीटर हैं।

जिस कीमत पर हम पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदते हैं उसका करीब 48 फीसदी बेस प्राइस यानी आधार मूल्य होता है।इसके बाद बेस मूल्य पर करीब 35 फीसदी एक्साइज ड्यूटी, 15 फीसदी सेल्स टैक्स और दो फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है।