मंदी को दौर में बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए किन शेयरों में आई गिरावट

खबरें अभी तक। शेयर बाजार आज यानि शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं आज शुरुआती कारोबार में बाजार सपाट देखा गया। वहीं बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 86.88 अंकों की गिरावट के साथ 38,736.23 पर बंद होता देखा गया। साथ ही सेंसेक्स आज न्यूनतम 38,684.85 अंकों तक गया।

दुसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 30.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,552.50 पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से आज 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर व 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर टिके रहे।

कंपनियों के शेयरों में तेजी: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से आज सबसे अधिक तेजी Vedanta Limited, TATA STEEL, SUN PHARMA, ASIAN PAINT और YES BANK के शेयरों में देखी गई।

कंपनियों के शेयरों में गिरावट: निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से आज WIPRO, ONGC, Bajaj Finance Limited, COAL INDIA और Larsen & Toubro Limited कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा मंदी देखी गई है।