धोनी पर बरसे युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, अंबाती के हक में कही ये बात

 

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल खड़े किए हैं। युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही उन्होंने हाल में ही संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू को टीम में वापस आने को कहा है।

मध्य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने पिछले सप्ताह क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था। विश्व कप में दो बार नजरअंदाज किए जाने के बाद रायडू ने क्रिकेट के प्रत्येक प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

अंबाती रायडू को विश्व कप टीम में नहीं चुना गया था। वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें विश्व कप के लिए नहीं चुना गया। उनके स्थान पर ऋषभ पंत और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी न शामिल किए गए मंयक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया था।

एनएनआईएस स्पोर्ट्स ने योगराज के हवाले से लिखा है, “रायडू, मेरे बेटे आपने जल्दी में फैसला लिया है। संन्यास से वापस आओ और उन्हें बताओं की आप क्या हो। वहीं, महेंद्र सिंह धौनी के बारे में योगराज ने कहा, “धौनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती।