महिलाओं को बदनाम करने व उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में उलझे पंजाबी गायक यो-यो हनी सिंह

खबरें अभी तक। मशहूर रैप गायक  यो-यो के खिलाफ पंजाब महिला आयोग की शिकायत पर मोहाली के माटौर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह मामला है कि यो-यो ने मखना गाने में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक और अपशिष्ट शब्दों का प्रयोग किया है।  उनके साथ मखना म्‍यूजिक एलबम के प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

हनी सिंह के खिलाफ मंगलवार को पंजाब वूमेन कमीशन के आदेश पर मोहाली के थाना माटौर में महिलाओं को बदनाम करने व उनके सम्‍मान को ठेस पहुंचाने के आरोप के अंतर्गत भादसं की धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

काफी समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब हनी सिंह ने नए गाने मखना के साथ दुबारा इंडस्ट्री में एंट्री की है, और तभी से महिलाओं के लिए गलत शब्दावली का प्रयोग करने के कारण हनी सिंह विवादों से घिर गया है। इस शिकायत में हनी सिंह और भूषण कुमार के साथ-साथ नेहा कक्कड़ का नाम भी सुर्खियों में नजर आ रहा है।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्‍ता को पत्र लिखकर हनी सिंह व अन्‍य के खिलाफ एफआरआइ दर्ज कर कार्यवाई करने की सिफारिश की थी। इसके बाद DGP दिनकर गुप्ता ने  मोहाली के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्‍लर को एफआरआइ दर्ज करने के आदेश दिया था।

जहाँ तक देखा जाए तो ये सामने आता है कि अश्लीलता वाले गानों को लेकर हनी सिंह पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। इस मामले से पहले 2012 में दिल्ली के सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद भी हनी सिंह के गानों में महिलाओं के खिलाफ हिंसात्मक टिप्पणियों को लेकर विवाद उठा था।