मशहूर डांसर सपना चौधरी ने थामा भाजपा का दामन

ख़बरें अभी तक। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गईं। रविवार को BJP के कार्यक्रम में सपना चौधरी ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे।

बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं।