जामुन का सेवन रखेगा आपको कैंसर से दूर

ख़बरें अभी तक : जामुन में खनिजों की मात्रा अधिक होती है। इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जामुन में आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है। जामुन से जैम और जैली, वाइन व अन्य खाद्य पदार्थ भी बनाए जाते हैं। लोग काले नीले और रसीले जामुन के फल बेचते दिखाई देते हैं। जामुन दवा के गुणों से भरपूर मौसमी फल है। आयुर्वेद के शास्त्रों में जामुन के कई गुणों का विश्लेषण किया गया है। इसके पत्ते, फल, छिलका और गुठलियां कई प्रकार के रोगों में इस्तेमाल की जाती हैं।
जानिए, कौन- कौन सी बिमारियों के लिए है फायदेमंद :

1.डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन बहुत गुणकारी फल है। यह स्टार्च को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है और रक्त में शक्कर की मात्रा कम करता है। इसकी पत्तियां, तने की छाल और गुठली भी प्रमाणिक तौर पर मधुमेह के उपचार में काम आती हैं।

  1. इसमें प्रचुर मात्रा में लौह पाया जाता है, जो रक्त के लिए अच्छा है।
  2. जामुन में एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं। यह कीमोथेरेपी और रेडिएशन में भी फायदेमंद होता है।
  3. यह पाचन तंत्र के लिए अच्छा फल है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह त्वचा पर पड़ने वाले दानों, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करता है।
  4. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवैनॉइड से रक्त शुद्ध होता है जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।
  5. दस्त और पेचिश में जामुन के पत्तों को पीस कर नमक के साथ सेवन करने से बहुत फायदा होता है।
  6. जामुन खून को साफ करती है और कई चर्म रोगों को दूर करती है।
  7. जामुन के फलों को बरसात के समय खाना चाहिए।