चंडीगढ़: सुखना लेक पर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या की कोशिश

ख़बरें अभी तक। शुक्रवार को सुखना लेक पर एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पहले कोई बात हुई जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को GMSH-16 ले गई जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है कि आखिर दोनों ने जहर क्यों निगला। लड़के की पहचान कपूरथला जिले के रहने वाले 22 साल के सोनू के रूप में हुई है। 17 साल की लड़की कर्नाटक की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक एक साल पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक लड़की को कर्नाटक से यहां ले आया। शुक्रवार सुबह 6 बजे दोनों सुखना लेक आए जहां किसी बात को लेकर दोनों ने जहर खा लिया।