अगर आप कब्ज से है परेशान तो अपनाइए ये टिप्स

ख़बरें अभी तक: अगर कोई भी व्यक्ति कब्ज से परेशान है, तो उसका पूरे दिन अस्त-वयस्त  है न वो अपना अच्छे से खान –पान कर सकता है और न ही कुछ काम कर सकता है। पूरा दिन पेट भरा-भरा सा रहता है। ये बहुत ही गंभीर बीमारी है।

तो जानते हैं कब्ज को दूर करने के उपाय :

जब पाचन तंत्र ठीक से काम न करे और मल त्याग करते समय कठिनाई हो या फिर जोर लगाना पड़े तो उस स्थिति को कब्ज कहते हैं। आयुर्वेद इसे विबंध कहता है। कब्ज की स्थिति में मल सख्त, सूखा और प्राय: दुर्गंधपूर्ण होता है। इसके अलावा मलत्याग करते समय पेट में दर्द होता है।

जाने, कब्ज किन कारणों से होती है :

अत्यधिक चिकनाईयुक्त या वसा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन।

पानी और तरल पदार्थों का अपर्याप्त मात्रा में सेवन करना।

नियमित रूप से व्यायाम न करना।

दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक सेवन करना।

कई दिनों से रोग से ग्रस्त होना।कब्ज की समस्या आंत के रोग से भी उत्पन्न होती है। कब्ज का कारण कुछ भी हो, यदि आप इससे ग्रस्त हैं तो आपके शरीर और मन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कब्ज के कारण पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। इसके अलावा सिरदर्द होना, गैस बनना, पेट में गैस बनना, भूख कम होना, कमजोरी महसूस होना और जी-मिचलाना आदि समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसी तरह चेहरे पर मुंहासे निकलना, काले दाग उत्पन्न होना, शौच के बाद भी ऐसा महसूस होना कि मानो पेट साफ नहीं हुआ हो। पेट में भारीपन महसूस होना और मरोड़ होना। इसके अलावा जीभ का रंग सफेद या मटमैला हो जाना, मुंह से बदबू आना, कमर दर्द होना, मुंह में बारबार छाले होना आदि भी कब्ज के सामान्य शारीरिक लक्षण हैं। शौच के समय अधिक जोर लगाने से हर्निया जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।कब्ज को दूर करने के लिए क्या खांए

  1. संतुलित भोजन लें और उसमें रेशेदार आहार को शामिल करें। फल,सब्जियां, फलियां और कई अनाज रेशेदार आहार के अच्छे स्रोत हैं।
  2. रात को सोने से पहले 10 से 12 मुनक्का खाने से कब्ज में राहत मिलती है।
  3. किशमिश या अंजीर को कुछ देर तक पानी में गलाने के बाद इसका सेवन करने से भी कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
  4. प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पीना कब्ज में लाभकारी है।
  5. नियमित रूप से व्यायाम और योगासन करना फायदेमंद है।
  6. अधिक मात्रा में पानी का इस्तेमाल करें।