जानिए, नारियल तेल के चौंकाने वाले फायदें,जानने के बाद रोज करेंगे इस्तेमाल

ख़बरें अभी तक: नारियल तेल को हम इस्तेमाल करते तो है,लेकिन हमें इसके फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती तो हम आपको बताते है की नारियल तेल के कितने फायदे होते है। बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसके अलावा यह नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। नारियल तेल आप रात के समय सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते है, इससे त्वचा में नमी और दाग –धब्बे दूर हो जाते है। बता दें कि यह मृत त्वचा को हटाकर रंग निखारता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, तो इसका इस्तेमाल त्वचा रोग, डमेर्टाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न में किया जा सकता है। नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी मदद करता है और होंठ को फटने से बचाने के लिए भी इसे नियमित रूप से होंठ पर लगाया जा सकता है।

नारियल तेल बालों को घना, लंबा और चमकदार बनाने में काफी मददगार साबति होता है। सिर का मसाज सिर्फ पांच मिनट नारियल तेल से करने से न सिर्फ रक्त संचार में वृद्धि होती है, बल्कि खो चुके पोषक तत्वों की भी भरपाई करता है, नियमित रूप से नारियल तेल से मसाज करने से बालों में रूसी नहीं होता है। नारियल तेल को मुंह में करीब 20 मिनट तक रखने के बाद थूक देने से मुंह के कीटाणु और मसूड़ों की समस्याएं दूर होती है। स्वस्थ मसूड़ों के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार ऐसा करें। आयुर्वेद में पित्त वृद्धि के कारण नारियल तेल का इस्तेमाल गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में सुधार करता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से वजन भी कम किया जा सकता है। नारियल तेल लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड की तरह एंटीमाइक्रोबियल लिपिड का एक समृद्ध स्रोत होता है, जो एंटीफंगल और जीवाणुरोधी होते हैं।   खाना पकाने में नारियल का तेल ज्यादा अच्छा रहता है।