अल्‍बर्ट आइंस्टाइन और स्‍टीफन हॉकिंग से भी तेज IQ है इस बच्ची का

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताएंगे जिसका आईक्‍यू अल्‍बर्ट आइंस्टाइन और स्‍टीफन हॉकिंग से भी तेज है। जी हाँ ये बच्ची भारतीय मूल की है। इसका नाम अनुष्‍का दीक्ष‍ित है, अनुष्‍का दीक्ष‍ित 11 साल की है। पूरा पीरियोडिक टेबल 40 मिनट में याद करने वाली इस लड़की ने Mensa IQ Test में सर्वाधिक संभव अंक हासिल कर लिए हैं। अनुष्‍का ने इस टेस्‍ट में 162 अंक हासिल किए हैं।

बता दें कि इस आईक्‍यू टेस्‍ट में जीनियस स्‍कोर 140 है। स्‍टीफन हॉकिंग का स्‍कोर 160 रहा है। अनुष्‍का की मां आरती बताती हैं कि उनकी बेटी हमेशा से बहुत इंटेलिजेंट रही है। अनुष्‍का दीक्ष‍ित की माँ बताती है कि अनुष्‍का ने छह महीने की उम्र में बोलना सीख लिया था। वह टीवी पर विज्ञापन देख-सुन उसे दोहराने लगी थी।

अनुष्‍का लंदन में रहती हैं। अनुष्‍का ने कहा कि यह बहुत अधिक मुश्‍क‍िल नहीं था। हां, थोड़ा मुश्‍क‍िल जरूर था। एग्‍जाम में 28 सवालों का जवाब 4 मिनट में देना था। समय कम होने के कारण टाइम प्रेशर जरूर था। अनुष्‍का कहती हैं कि टेस्‍ट में फुल मार्क्‍स पाकर वह चौंक गईं। उनकी आंखों से आंसू आने लगे, क्‍योंकि उन्‍हें लगा था कि इनमें से एक सवाल का जवाब उन्‍होंने गलत दे दिया है।

अनुष्‍का की मां आरती का कहना है उनकी बेटी ने 1 साल की उम्र तक देश और उनकी राजधानियों के नाम याद करना शुरू कर दिया था। बीते 20 अप्रैल को Mensa IQ Test हुआ था। और कुछ दिन पहले डाक के जरिए उनके पास रिजल्‍ट आया। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्‍ट लंदन में आयोजित हुए टेस्‍ट में अनुष्‍का सबसे कम उम्र की परीक्षार्थी थीं। उनके आसपास जितने भी लोग थे, सभी 30 साल से 60 साल की उम्र के थे।

अनुष्‍का टेस्‍ट में फुल मार्क्‍स पाकर अब हाई आईक्‍यू सोसाइटी की मेंबर बन गई हैं। अनुष्‍का की मां जहां हाउस वाइफ है, वहीं उसके पिता नीरज (48) प्रवर्तन अधिकारी हैं। अनुष्‍का बताती हैं कि अंग्रेजी उनका प्रिय विषय है और उन्‍हें कविताओं से लगाव है। इसके साथ ही अनुष्‍का बहुत अच्‍छा डांस भी करती हैं। और वह बड़ी होकर डॉक्‍टर बनना चाहती हैं।