पंचकूला-देर रात नार्थ पार्क होटल में चली गोली, एक युवक घायल

खबरें अभी तक। पंचकूला के सेक्टर 23 थाना में स्थित घग्घर पुल होटल नार्थ पार्क में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में एक युवक के कंधे पर गोली लगने से वह घायल हो गया। युवक को जल्द बाजी में पंचकूला के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल नार्थ पार्क में देर रात पार्टी चल रही थी और जब पार्टी खत्म हुई, तो पार्किंग में एक फैमिली का चार से पांच लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवा कर वहां से वापिस भेज दिया। पार्किंग से निकलने के बाद परिवार के एक सदस्य ने लड़कों पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया कि जिस युवक को गोली लगी है, वो नाडा साहिब गुरुद्वारे में सेवादार है।

फायरिंग में एक युवक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।