लड़कों की इन 5 गलतियों के कारण लड़कियां कर देती है उनका प्रपोजल रिजेक्ट…..

खबरें अभी तक। आपने कई ऐसी फिल्में देखी होगी जिसमें एक्ट्रेस एक्टर के प्यार को नामंजूर कर देती है। जिसके बाद लड़का खुद को इतना बदल देता है कि लड़की उसके सामने झुक ही जाती है। ऐसा ही कुछ हाल आज के समय में रियल में होता है। कई ऐसे लड़के भी होते है जो कि लड़की के रिजेक्शन को स्वीकार नहीं कर पाते है। उन्हें लगता है कि वह लड़की कैसे ऐसा कर सकती है लेकिन आपने कभी सोचा कि आखिर वह आपके प्यार को क्यों नहीं समझ पाई। आइए जानते है कि आखिर लड़को की कौन सी ऐसा गलतियां है जिसके कारण लड़कियां आपके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देती है।

शर्त करके प्रपोज करना

कई बार होता है कि कोई लड़का अपने दोस्त के साथ खड़ा है और कोई लड़की निकली तो वह दोस्त से शर्त लगाता है कि वह आने वाले समय में यह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड बनेंगी। लेकिन शर्त के चक्कर में आपको उसकी लड़की का रिजेक्शन तो मिलता है। इसके साथ ही आप उसकी भावनाओं की भी कद्र नहीं करते है। इसलिए किसी को भी चाहे तो बिना शर्त लगाकर ही उसे प्रपोज करें।

गलतफहमी
यह लड़कों को साथ होने वाली आम समस्या है। अगर कोई लड़की आपके मुस्करा का बात करें, आपके साथ थोड़ा समय बिताएं तो आपको लगने लगता है कि आपके लिए उसके दिल में कुछ है। बस यहीं सोचकर आप उसे प्रपोज कर देते है। लेकिन लड़की के मन में जरुरी नहीं है कि ऐसा कुछ हो। जिसके कारण आपको रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आप छोड़ा सा धैर्य जरुर रखें। आने वाले सम में हो सकता है कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाए।

सेल्फ-रेस्पेक्ट
किसी भी लड़के के लिए सेल्फ-रेस्पेक्ट होना बहुत जरूरी है। कई दफा बार-बार रिजेक्शन के चलते आप लड़की के लिए काफी कुछ कर गुजरने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन एकतरफा प्‍यार में लडकियां आपका फायदा उठा सकती हैं जैसे- आपसे अपने काम निकलवाना आदि। इसलिए खुद की रिस्पेक्ट का थोड़ा ध्यान जरुर रखें।

करें सही की तारीफ
हम ये अच्छी तरह जानते है कि लड़की को तारीफ सुनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना कुछ सोचे-समझे उसकी झूठी तारीफ करने लगे। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए थोड़ा सा भारी पड़ सकता है।

ओवरकॉन्फिडेंस से बचे
कई लड़को को लगता है कि वो जिसे चाहे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकता है। कोई भी लड़की उसे रिजेक्ट नहीं करेगी। इसलिए आपको बता दें कि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते है। जो कि पूरे कॉंन्फिडेंस के साथ उसे बात करें। हंसी -मजाक करें।