भारत की जोशना चिनप्पा ने महिला एकल वर्ग का जीता खिताब

ख़बरें अभी तक। भारत की जोशना चिनप्पा फाइनल में सुनैना कुरुविल्ला को 11-5, 11-4, 7-11, 11-5 से हराकर, राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग का खिताब जीता है। यह जोशना चिनप्पा का 17वां राष्ट्रीय खिताब था, इसके साथ ही जोशना ने भुवनेश्वरी कुमारी के 16 खिताबों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

बता दें कि जोशना चिनप्पा ब्रिटिश स्क्वाश चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, यह ख़िताब उन्होंने 2003 में अंडर-19 श्रेणी में जीता था। वे भारत की सबसे युवा राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन हैं।

जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, यह राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश में भारत का पहला पदक था। जोशना चिनप्पा ने 2018 जकार्ता पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जबकि टीम इवेंट में उन्होंने रजत पदक जीता।