भाजपा के इस मंत्री ने किया दावा, जल्द ही पूर्व सीएम हुड्डा छोड़ सकते है कांग्रेस?

सफाई कर्मचारी महासंघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ने की भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कार्यक्रम से पहले पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में करते कहा कि हरियाणा की राजनीति में एक और बदलाव होने जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगामी 10 दिनों के भीतर कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करेंगे।

वह अपने स्वाभिमान के लिए ऐसा करेंगे। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की अपील की थी लेकिन उनको हटाया नहीं गया। इसके साथ ही उन्होंने जननायक जनता पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते कहा कि आने वाले समय में दुष्यंत चौटाला का साथ खुद दिग्विजय चौटाला छोड़ देगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने निष्पक्ष तरीके से हरियाणा व पूरे देश में काम किया है और उन कामों की बदौलत ही हरियाणा में हम दोबारा से अपनी सरकार बनाएंगे।