सीएम व अध्यक्ष स्वयं ओवरलोडिड हैं, जनता को योग का क्या संदेश देंगे : नवीन जयहिंद

खबरें अभी तक। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने केंद्र व प्रदेश की सरकार के योग दिवस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह योग के ब्रांड एंबेस्डर लायक ही नहीं हैं। इनको योग के बारे में यही जानकारी तक नहीं क्योंकि सीएम व अध्यक्ष स्वयं ओवरलोडिड हैं। गलत योग करके योग दिवस पर सीएम का संदेश देना मूर्खता है।

नवीन जयहिंद रविवार को दादरी में आप पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में उतरने व जीत के लिए लड़ाई लडऩे की बात कही। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष रिंपी फौगाट भी थे। मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में पहाड़ खनन व ओवरलोडिंग के नाम पर सरकर द्वारा प्रदेश का पैसा लूटा जा रहा है। अवैध वसूली मामले में भाजपा के नेता व अधिकारी शामिल हैं। जो लोग चौकीदार बनकर घूमते थे, उनको आज ठेकेदार बनाकर रईस बना दिया।

ओवरलोडिंग व खनन मामले की जांच सिटिंग जज या सीबीआई से करवाई जाए। ताकि पूरे मामले का पटाक्षेप हो और दोषियों पर कार्रवाई हो। नवीन जयहिंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने बहकावें में आकर भाजपा को वोट दिए थे। अब जनता को भी समझ आ गया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में आप व जजपा मिलकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। दोनों पार्टियों में सीटों का बंटवारा हाईकमान द्वारा शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा विकास की जगह विनाश करने के खिलाफ व दिल्ली में हुए विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे।