स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 500 पदों पर निकली वैकेंसी, इच्छुक कैंडीडेट्स तुरन्त करें अप्लाई

ख़बरें अभी तक। SBI recruitment 2019: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) ने अलग-अलग पोस्ट्स के लिए 500 वैकेंसी निकाली हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस की आखिरी तारीख कल यानि 12 जून 2019 है। sbi.co.in पर जारी की गई ये वैकेंसी हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च), सेंट्रल रिसर्च टीम, रिलेशनशिप मेनेजर, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव और अन्य के लिए है। सभी पोस्ट्स और उनकी सैलरी से जुड़ी जानकारी की डिटेल नीचे दी गई है……..

पोस्ट डिटेल्स……………

  • हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च)- 1 पोस्ट
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (फिक्स्ड इनकम रिसर्च एनालिस्ट)- 1 पोस्ट
  • रिलेशनशिप मेनेजर, रिलेशनशिप मेनेजर (ई-वेल्थ), रिलेशनशिप मेनेजर (NRI)- 486 पोस्ट्स
  • रिलेशनशिप मेनेजर (टीम लीड)- 20 पोस्ट्स
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव- 66 पोस्ट्स
  • ज़ोनल हेड सेल्स (रिटेल) (ईस्टर्न ज़ोन)- 1 पोस्ट
  • सेंट्रल ऑप्रेशन टीम सपोर्ट- 3 पोस्ट्स
  • रिस्क & कॉम्पलीएंस ऑफिसर- 1 पोस्ट

सैलरी…………….

  • हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च)- 80 से 62 लाख
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (फिक्स्ड इनकम रिसर्च एनालिस्ट)- 25 से 45 लाख
  • रिलेशनशिप मेनेजर- 6 से 15 लाख
  • रिलेशनशिप मेनेजर (ई-वेल्थ)- 6 से 15 लाख
  • रिलेशनशिप मेनेजर (NRI)- 6 से 15 लाख
  • रिलेशनशिप मेनेजर (टीम लीड)- 10 से 28 लाख
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव- 2 से 3 लाख
  • ज़ोनल हेड सेल्स (रिटेल) (ईस्टर्न ज़ोन)- 25 से 45 लाख
  • सेंट्रल ऑप्रेशन टीम सपोर्ट- 10 से 15 लाख
  • रिस्क & कॉम्पलीएंस ऑफिसर- 22 से 27 लाख

कैंडीडेट्स की एजुकेशन क्वालीफिकेशन, हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट & रिसर्च)- देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट, सेंट्रल रिसर्च टीम (फिक्स्ड इनकम रिसर्च एनालिस्ट)- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MBA/PGDM, रिलेशनशिप मेनेजर, रिलेशनशिप मेनेजर (ई-वेल्थ), रिलेशनशिप मेनेजर (NRI), रिलेशनशिप मेनेजर (टीम लीड), कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव, ज़ोनल हेड सेल्स (रिटेल) (ईस्टर्न ज़ोन), सेंट्रल ऑप्रेशन टीम सपोर्ट- किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट, रिस्क & कॉम्पलीएंस ऑफिसर- मान्यता प्राप्त सरकारी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट।

बता दें कि कैंडीडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू के परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू लेटर कैंडीडेट्स को मेल के ज़रिए मिलेगा। साथ ही ये लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। इंटरव्यू में आए नंबरों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

कैंडीडेट्स https://bank.sbi/careers और https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।