चाणक्‍य नीति में बताई इन पांच चीजों से रहे अलर्ट, नहीं हो सकता है भारी नुकसान….

खबरें अभी तक। चाणक्‍य ऐसे महाज्ञानी और नीतिकार थे, जिनकी कही गई बातों का आज भी काफी महत्व देखा जाता है। बहुत से लोग जीवन में सफलता पाने के लिए चाणक्य नीति पढ़ना पसंद करते हैं। चाणक्य ने अपनी नीतियों के दम पर नंद वंश का नाश करके मौर्य वंश की स्थापना कर चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया था। चाणक्य की नीतियों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या का हल मिल सकता है। वैसे तो चाणक्य ने जीवन से जुड़ी तमाम तरह की नीतियों के बारे में बताया है, लेकिन यहां हम जानेंगे उनकी उन नीतियों के बारे में जिनमें इन्होंने ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिससे व्यक्ति को हमेशा सावधानी से पेश आना चाहिए……

1. अग्नि: चाणक्य नीति अनुसार अग्नि से हर व्यक्ति को बड़े ही सावधानी से पेश आना चाहिए। क्योंकि अग्नि कब नुकसान पहुंचा दें इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जैसे हवन के समय अग्नि अच्छे से जल रही हो तभी हवन किया जाना चाहिए लेकिन अग्नि अगर तेज जलने लगे या फिर आपका ध्यान भटक जाए तो यह आपको जला भी सकती है। इसलिए इससे हमेशा सावधानी से पेश आना चाहिए।

2. पानी: चाणक्य अनुसार अग्नि के बाद पानी से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अगर आप किसी तलाब या नदी के आस-पास हों और लापरवाही बरतें तो पानी में डूबने से मौत तक हो सकती है। इसलिए गहरे पानी से हमेशा सावधान रहना चाहिए।

3. स्त्री: चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि अगर स्त्रियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाए तो वह कभी भी विकराल रूप ले सकती हैं। जिसका प्रमाण ग्रंथों में भी देखने को मिला है। लेकिन अगर प्यार और समझदारी से काम लिया जाए तो उनसे ज्यादा प्रेम करने वाला कोई हो ही नहीं सकता है।

4. मूर्ख: चाणक्य अनुसार मूर्ख यानी अज्ञानी व्यक्ति से कभी विवाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूर्ख व्यक्ति कभी भी किसी बात का गलत मतलब निकाल सकता है। इसलिए इन लोगों से बात करते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए।

5. सांप: चाणक्‍य कहते हैं कि वन में रहने वाले जीव बिना छेड़े किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको जब भी सांप दिखाई दे और वह शांति से बैठा हो तो उसे छेड़े नहीं अन्‍यथा आपकी जान भी जा सकती है। लेकिन अगर आस-पास कहीं सांप हो तो उसे लेकर लापरवाही भी न बरतें।