अरबी खाने से कोलेस्ट्रॉल घटता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने के साथ मिलते हैं कई लाभ…..

खबरें अभी तक। अरबी लोकल बाजार में मिलने वाली एक साधारण सब्जी है। ज्यादातर लोग इसके फायदों को नहीं जानते हैं इसलिए इसे बोरिंग सब्जी समझती हैं। अरबी के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आयुर्वेद में अरबी के पत्तों का बहुत महत्व है। इसके पत्तों से तमाम बीमारियों की औषधि बनाई जाती है। दरअसल अरबी एक पेड़ होता है, जिसकी जड़ों को हम सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आइए आपको बताते हैं अरबी की सब्जी खाने के कुछ बड़े फायदे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अरबी में होते हैं ढेर सारे पोषक तत्व

अरबी की सब्जी सप्ताह में 2-3 बार खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। 1 कप अरबी (लगभग 130 ग्राम) में सिर्फ 187 कैलोरीज होती हैं। इसके अलावा इसमें 6.7 ग्राम फाइबर, मैग्नीज, विटामिन बी-6, विटामिन ई, विटामिन सी, पोटैशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी भरपूर होता है।

Image result for अरबी

पेट के लिए बहुत फायदेमंद है अरबी

अरबी की सब्जी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। 1 कप उबली हुई अरबी में लगभग 9 ग्राम फाइबर होते हैं।  महिलाओं को एक दिन में लगभग 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। मगर ज्यादातर लोग बहुत कम मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें डायबिटीज, अपच, कब्ज और बवासीर जैसे रोगों का खतरा होता है और मोटापा भी बढ़ता है। फाइबर आपके मल को मुलायम बनाता है और आंतों को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाएगी अरबी

अरबी की सब्जी खाने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होगी, क्योंकि अरबी शरीर से ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) को घटाती है। अरबी में अघुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो सप्ताह में 3-4 दिन अरबी की सब्जी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अरबी खाकर आप दिल की बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

अरबी की सब्जी खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। दरअसल अरबी में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। सिर्फ एक-तिहाई कप उबली हुई अरबी में ही 320 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ब्लड प्रेशर की समस्या में पोटैशियम वाले आहार खाने से बहुत ये कंट्रोल में रहता है।

वजन घटाती है अरबी

अगर आप मोटापे या बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आपको अरबी की सब्जी जरूर खानी चाहिए। अरबी में डाइट्री फाइबर होता है, जो फैट बर्न करने में शरीर की मदद करता है। इसलिए अरबी के सेवन से वजन घटाया जा सकता है। मोटापा कई रोगों का कारण बनता है इसलिए इसे घटाना बहुत जरूरी है।