सोनम कपूर आहूजा का आज 34वां जन्मदिन, पति संग हॉलीडे कर रही प्लान

खबरें अभी तक। रविवार यानि आज सोनम कपूर आहूजा 34वां जन्मदिन मना रही हैं। जैसा कि आप सभी जनते है कि सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। साथ ही आपको बता दें कि सोनम जल्द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे है। ऐसे में इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन एक दिन पहले ही सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो शेयर कर लिखा है कि Holiday Mode On, इसी के साथ उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है और फैंस को बताया है कि इस बार वे अपने जन्मदिन पर हॉलीडे एंजॉय करने वाली हैं।

आज उनके बर्थडे के दिन हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ कास बातें- सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी। यह फिल्म तो रही तो फ्लॉप लेकिन सोनम का करियर जरूर चल पड़ा था। सोनम ने अपनी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि फ्लॉप फिल्म टैलेंट को मात नहीं दे सकती है।  सोनम की फिल्म नीरजा के लिए उनको राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मनित किया गया है।

ये तो सभी जानते है कि सोनम को स्टाइल आइकॉन भी माना जाता है। वो एक ऐसी सेलिब्रिटी है जो अक्सर फैशन में एक्सपेरीमेंट करती रहती हैं। चाहे जो ऑकेजन हो वो हर अवॉर्ड फंक्शन्स, एयरपोर्ट या वेकेशन पर बेहद स्टाइलिश अवतार में सबसे अलग नजर आती है। साथ ही कान्स फिल्म फेस्टीवल में भी वो लंबे वक्त से अपनी जाकर अपने मौजूदगी दर्ज करती रहती हैं। अक्सर सोनम अपने डिफरेंट लुक को Instagram पर शेयर करती रहती है।