पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा, ईस्टर पर बम धमाके के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले नेता

खबरें अभी तक। मालदीव की यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका के दौर पर है। पीएम मोदी इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के साथ मुलाकात कर बातचीत करेंगे। इतना ही नही बल्कि पीएम मोदी श्रीलंका के विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे और फिर तमिल राष्ट्रीय गठबंधन के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे।

अगर बात करें पीएम मोदी के दौरे की समयसारिणी की तो वह रविवार 11 बजे श्रीलंका के पहुंचेंगे। वहीं आपको बता दें कि यह श्रीलंका की उनकी तीसरी यात्रा होगी। वहीं उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका के दौरे पर रहे थे। अहम बात ये है कि मोदी ईस्टर के मौके पर हुए विस्फोटों के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले किसी अन्य देश के पहले नेता है। इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 11 भारतीय थे।

अब देखना ये होगा कि पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा क्या नए रंग लेकर आता है। पीएम मोदी सदा से ही पड़ोसी देशों से मैत्री संबंध बनाए रखने को लेकर अग्रसर रहते है। इसी के चलते पीएम मोदी अक्सर विदेशी दौरे पर जाते रहते है।