मच्छरों से बचने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक घरेलू चीजें….

खबरें अभी तक। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। गर्मी का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता हैं। मच्छर का काटना कई प्रकार की बिमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया  आदि को जन्म देता हैं। बाजार में अनेक प्रकार की मच्छर मारने की रासायनिक दवा, मच्छर मारने का स्प्रे, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और मच्छर मारने की मशीन उपलब्ध हैं परन्तु यह बाद में व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। कई व्यक्तिओं को मच्छर भगाने वाली दवाओं में सक्रिय रसायन से एलर्जी  होती है इसलिए वह मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय खोजते है। घरों में मच्छर मारने की दवा छिड़कना छोटे बच्चों के खतरों को बढ़ा सकता हैं इसलिए आप मच्छर मारने के घरेलू उपाय को अपनाएं। नीचे मच्छर मारने के सबसे आसान तरीके दिए जा रहें है जो मच्छर भगाने में आपकी मदद करेंगे।

जानिए मच्छर भगाने के उपाय …..

नीम का तेल, नीम के पेड़ के बीजों और फलों से प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी संरचना और मजबूत सुगंध में प्राकृतिक मच्छर निरोधक (mosquito repelling) गुण होते हैं। जो मच्छरों से बचने का आसान तरीका  माना जाता है, एक अध्ययन ने साबित किया है कि नारियल तेल  में  2% नीम तेल मिला कर उपयोग करने से मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। मच्छर से बचाव के लिए आप नीम के तेल की 10 बूंदें और 30 ml नारियल तेल को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को बिना ढके या शरीर के उजागर क्षेत्रों में लगायें।

पेपरमिंट ऑयल एक अन्य आवश्यक तेल है जो मच्छरों को दूर करने में अच्छा काम करता है। पेपरमिंट ऑयल में नारियल तेल मिलाने से इसकी मच्छर निरोधक क्षमता बढ़ती है। इसकी तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। जबकि पेपरमिंट में लिमोनिन (limonene) और मेन्थॉल (menthol) जैसे यौगिक होते हैं जो मच्छरों को दूर भगाते है। नारियल के तेल में असंतृप्त फैटी एसिड (unsaturated fatty acids) होता हैं। मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय में आप पुदीना तेल की 12 बूँदें और 30 ml नारियल तेल को मिला लें। अब आप इस मिश्रण को सीधे अपने हाथों और पैरों पर लगाएं। आप इसका प्रयोग बाहर जाने से पहले 2-3 बार करें।

Image result for मच्छरों से छुटकारा पा

नीलगिरी के तेल में साइट्रोनियल (citronellal) और पी-मीथेन 3,8-डायोल (p-methane 3,8-diol) जैसे यौगिक होते हैं। जबकि माना जाता है कि साइट्रोनियल मच्छरों को भगाने का कार्य करते हैं, PMD इन मच्छरों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है। नीलगिरी के तेल को 10ml लेकर उसे किसी भी वाहक तेल जैसे  जैतून या नारियल तेल में 90 ml मिला लें। अब इस नीलगिरी तेल के मिश्रण को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। इस मिश्रण को घर से बाहर जाते समय जरूर लगायें।

टी ट्री ऑयल का उपयोग औषधीय गुणों के कारण किया जाता है। इसके शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते है जो मच्छरों के काटने को जल्दी से रोकने और ठीक करने के लिए जाना जाता है। टी ट्री ऑयल की मजबूत सुगंध मच्छर को दूर भागती है। यह तेल काफी हार्ड है इसलिए इसे नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसका प्रयोग करने के लिए आप टी ट्री ऑयल की 10 बूंदों में 10 ml नारियल का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को बिना ढके या शरीर के उजागर क्षेत्रों में लगायें। आप इसका प्रयोग बाहर जाने से पहले 2-3 बार कर सकते हैं।

मच्छर से बचने के लिए एप्पल साइड सिरका  बहुत ही प्रभावी हैं। जब आप एसेंशियल ऑयल के साथ एप्पल साइडर सिरका को मिला कर प्रयोग करते हैं तो यह मच्छर को दूर भगाने में मदद करता है। एप्पल साइडर सिरका आपकी त्वचा की सतह पर आवश्यक तेलों के साथ मिलाकर थोड़ा अम्लीय pH बना देता हैं। जो मच्छर को दूर करने की गतिविधि को बढ़ावा देता है और इसका प्रयोग करने से मच्छर आपसे दूर रहते है। इसके लिए आप 50 ml सेब साइडर सिरका लेकर उसमे 10-12 बूंदें एसेंशियल आयल और 50 ml पानी को अच्छे से मिला लें। इस घोल को आप पंप वाली बोतल में स्टोर करें और घर से बाहर जाने पर अपने ऊपर स्प्रे करें।

दालचीनी का तेल दालचीनी की छाल से निकाला जाता है और इसका उपयोग मच्छर से बचाने वाली क्रीम बनाने में किया जाता है। दालचीनी के तेल के चार घटकों दालचीनी एसीटेट (acetate), यूजेनॉल (eugenol), सिनमल्डिहाइड (cinnamaldehyde) और एनेहोल (anethole) में एडीज एजिप्टी मच्छरों के खिलाफ सबसे मजबूत मच्छर निरोधक गुण हैं। और इनमें से सिनामाल्डिहाइड मच्छर को भगाने में सबसे अधिक लाभदायक होता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप 10 बूँदें दालचीनी के तेल की लें और इसमें 30-40 ml पानी मिला लें। अब इस मिश्रण को आप घर से बाहर जाने से पहले बिना ढके या शरीर के उजागर क्षेत्रों में लगायें।