Forbes Releases 2019 List में भारत की तीन महिलाओं का नाम शामिल, जानिए

खबरें अभी तक। Forbes Releases 2019 List of America Richest Self Made Women: फोर्ब्स ने हाल ही में अमेरिका की 80 धनी महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। ये सभी ऐसी महिलाएं वो हैं जिन्होंने खुद के दम पर अपनी किस्मत बनाई है। इसमें खास बात ये है कि इस लिस्ट में भारतीय मूल की तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में  ‘अमेरिका’ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019’ में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में सलाह-मशविरा देने वाली और आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को स्थान मिला है।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में शीर्ष पर एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स का नाम हैं। ये वो है जिनके पास सात अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं उल्लाल लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। उनके पास अरिस्टा के शेयरों की पांच फीसद हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। फोर्ब्स ने कहा, ‘लंदन में पैदा हुई और भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक वीमन हैं।’

आगे आपको बताते है कि सेठी इस लिस्ट में 23वें स्थान पर हैं। इन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सिंटेल की स्थापना की थी। हाल में उनके पास अभी एक अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं नरखेड़े लिस्ट में 60वें स्थान पर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। इस लिस्ट में 10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे, 12वें स्थान पर फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां का नाम शामिल हैं।