रामपुर: पुलिस हत्या आरोपी को नहीं कर रही गिरफ्तार, पीड़ित पिता ने डीआईजी से लगाई इंसाफ की गुहार

ख़बरें अभी तक। यूपी के रामपुर में दहेज़ के खातिर विवाहिता को मौत के घाट उतारने वालो को रामपुर की स्वार पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है। इस मामले में पीड़ित पिता ने डीआईजी के यहां जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि 29 मार्च 2019 को ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने 2 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।  अब 2 महीने बीत चुके हैं। पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। इस मामले में डीआईजी ने एसपी रामपुर को सख्त कार्यवाही ओर हत्या आरोपियों की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

घटना 29 मार्च की है रामपुर कोतवाली स्वार क्षेत्र के मसवासी में मिश्री लाल ने अपनी बेटी सरोज का विवाह क्षेत्र के ही धनोरी गांव निवासी सर्वेश के साथ किया था। मृतिका की माँ के अनुसार शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल वाले दहेज़ के लिए मारते पीटते रहते थे।

पीड़ित ने अपनी कुछ ज़मीन का हिस्सा बेच कर अपने दामाद को 1 लाख रुपये दे दिए थे। जिससे करीब 1 वर्ष तक ठीक चलता रहा बाद में  फिर हमारी बेटी को प्रताड़ित करने लगे जब हमने पैसा देने से साफ मना कर दिया तो ससुराल के योगो ने मिल कर हमारी बेटी की फाँसी लगा कर हत्या कर दी थी जिसमे पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया था पर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। आरोपी पक्ष हम पर समझौते का दबाव बना रहे है और झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दे रहे है।