Motorola का ये फोन भारत में होगा लॉन्च, Geekbench पर किया गया स्पॉट

खबरे अभी तक। Moto E6 Plus को भी Motorola One Vision के साथ भारत में लॉन्च करने की संभावना है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इतना ही नही बल्कि Motorola अपने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले दो स्मार्टफोन Motorola One Vision और Moto E4 को भारत में लॉन्च करने का मन बना चुका है। बता दें कि Moto E4 को पिछले महीने अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। अब अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें Mediatek Helio P22 चिपसेट प्रोसेसर दिया जाने की संभावना  है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्यरत हो सकता है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार  Moto E6 Plus को 2GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसने मल्टी कोर टेस्ट में 3,706 का स्कोर किया है जबकि सिगल कोर में इसने 830 का स्कोर किया है। खबरों के मुताबिक इसे इसे Amazon इंडिया के जरिए एक्सक्लूसिवली बेचा जा सकता है। Moto E6 Plus के पिछले वेरिएंट Moto E5 Plus को 2GB और 3GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। फोन के प्रोसेसर और रैम ऑप्शन को देखकर यही लगता है कि इसकी कीमत Rs 10,000 के आस-पास हो सकती है। Moto E6 Plus के साथ इस सीरीज में Moto E6 को भी लॉन्च किया जाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट प्रोसेसर भी एड किए जाने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक फोन 4GB+64GB और 6GB+128GB दो स्टोरेज वेरिएंट में आपको उपलब्ध कराया जा  सकता है। फोन के Other फीचर्स के बारे में कहे तो इसमें 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं  फोन के बैक में 48+12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। अगर बात करें इसके  इसके फ्रंट की तो इसमें 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।